/ravivar-vichar/media/media_files/2026/05/16/chitrakala-2026-05-16-17-14-04.jpg)
रामायण में वर्णित सीता हरण का चित्रण: Image-Ravivar
इंदौर के अभिनव कला परिसर मुक्ताकाश मंच में एक अनूठी एक्ज़ीबिशन देखने को मिली.कैनवास पर रंगों में राम के माध्यम से पूरी रामायण का चित्रण देखने को मिला. पिथौरा आर्ट की जानी मानी चित्रकार डॉ.सीमा अलावा ने अपनी परिकल्पना को कैनवास पर उतार कर जीवंत कर दिया. लगभग 18 महीने के सतत मेहनत के बाद 106 फिट लंबे कैनवास पर यह तैयार किया गया.
यह सिर्फ पेंटिंग नहीं,जीवंत सांस्कृतिक धरोहर: डॉ.सीमा अलावा
इस परिकल्पना को साकार करने वाली आर्टिस्ट सीमा अलावा कहती हैं-"यह सिर्फ पेंटिंग नहीं है,यह सांस्कृतिक विरासत है जिसे हमें नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.मैंने कुछ साल पहले इसकी परिकल्पना की.अपने साथियों के साथ 18 माह में 106 फिट तैयार हुई.बहुत जल्दी ये 164 फिट यानी 50 मीटर गुना 5 फिट चौड़े कैनवास पर यह तैयार होगी. इसमें अभी तक बालकांड,अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड एवं सुंदर कांड तक तैयार किए जा चुके हैं. यह 'रामायण ऑन कैनवास- रंगों के राम' शीर्षक से पूरा चित्रण किया गया."
/filters:format(webp)/ravivar-vichar/media/media_files/2026/05/16/ram-art-2026-05-16-17-21-07.jpg)
खास बात इस कैनवास पेंटिंग की यह है कि पांच चौड़ी बॉर्डर वाले इस आर्ट में आर्टिस्ट सीमा ने लोक जनजातीय कला और पारंपरिक पिथौरा आर्ट से बॉर्डर बनाई.शेष एक्रेलिक पेंट आर्ट किया गया.
बता दें सीमा अलावा एक अंतराष्ट्रीय स्तर की चित्रकार के अलावा पुलिस विभाग में एडिशनल डिप्युटी कमिश्नर भी हैं. और कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकीं हैं.
संस्कार और मर्यादा का है चित्रण: विधायक शुक्ला
इस मौके पर विधायक गोलू शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विधायक शुक्ला ने कहा-"यह साधारण आर्ट नहीं है.हमारे देश की संस्कृति,संस्कार और मर्यादा का बखूबी चित्रण किया गया है. बदलते परिवेश में ये युवाओं के लिए बड़ा संदेश है. गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे शामिल किया जाएगा यह एक उपलब्धि होगी."
/filters:format(webp)/ravivar-vichar/media/media_files/2026/05/16/fb_img_1778921869370-2026-05-16-17-23-36.jpg)
इस मोके पर विशेष अतिथि चित्रकार शुभा वैद्य भी मौजूद थीं. इस आर्ट को बनाने में हर्ष जाटव, पवन निषाद और इंद्रनील मजूमदार शामिल हैं.
आयोजन में कलाप्रेमी एडवोकेट धर्मेंद्र चौधरी, दीपेश सिंह सोलंकी,रचना जौहरी,पंकज क्षीरसागर, डॉ.ज्योति शर्मा, पुष्कर सोनी मौजूद रहे.
स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने आयोजन का उद्देश्य बताते हुए संचालन किया.
/ravivar-vichar/media/agency_attachments/lhDU3qiZpcQyHuaSkw5z.png)
Follow Us