अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में रिद्धि का रिदम

उम्र महज़ 11 साल. एक बेटी ने न केवल सामान्य मंच बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया. पिछले कुछ दिनों से ये बेटी चर्चा में है.     

New Update
Red Bold Finance YouTube Thumbnail (8)

नृत्य बाल महोत्सव खजुराहो में सम्मानित होती रिद्धि -Image: PRO

मध्य प्रदेश के खजुराहो (Khajuraho) में होने आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बाल महोत्सव में 11 साल की रिद्धि सेन ने कत्थक नृत्य से समां बांध दिया.अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली रिद्धि को ख़ास सम्मान दिया गया.
प्रदेश के साथ इंदौर में विशेष रूप से रिद्धि के नृत्य की चर्चा है.

दाधीच शैली में रिद्धि ने दी कत्थक प्रस्तुति 

इंदौर निवासी रिद्धि सेन ने खजुराहो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बाल महोत्सव में खास तरह की  दाधीच शैली में कथक नृत्य की प्रस्तुति दी.
मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग का यह प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है. 

IMG-20260226-WA0001
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति देती रिद्धि सेन-Image:PRO

11 वर्षीय ऋद्धि सेन को अपनी कथक नृत्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था.
बता दें ऋद्धि पद्मश्री डॉ पुरु दाधीच एवं केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ विभा दाधीच द्वारा स्थापित नटवरी कथक नृत्य अकादमी में नृत्यांगना हर्षिता दाधीच द्वारा दाधीच शैली में कथक नृत्य प्रशिक्षण ले रही है.
रिद्धि का कहना है वह पढ़ाई के साथ नियमित अभ्यास करती है.  
भारतीय नृत्य विधा की यह शैली ख़ास मानी गई है. इस कार्यक्रम में तीन बाल कलाकारों को आमंत्रित किया गया था.

संस्थाएं दे रही ट्रेनिंग 

इंदौर में कई संस्थाएं विभिन्न भारतीय पारंपरिक शैली के नृत्य विधा में प्रशिक्षण दे रही.यही वजह काम उम्र मेभी शहर की प्रतिभाएं अलग -अलग मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं.
  
    

इंदौर कथक नृत्य Khajuraho