/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/18/ujjain-ganesh-2026-03-18-12-40-06.jpg)
मूर्ति निर्माण करती पुष्पा बाई और साथ तैयार मूर्तियां Photograph: (Image: Ravivar)
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला अंतर्गत गांव करंज की रहने वाली पुष्पा बाई ने खुद की मेहनत से अपना नाम कमाया. शुरुआत में अपने पैतृक व्यवसाय मटका निर्माण और अन्य सामग्री बनाकर गुजर बसर कर रही थी. गांव छोटा होने के कारण अधिक इनकम नहीं थी.
ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने राह दिखाई और ज़िंदगी में खुशहाली आ गई.
त्यौहारों पर रौनक के साथ बढ़ी आर्थिक मजबूती
उज्जैन ज़िले के तराना ब्लॉक अंतर्गत करंज गांव की रहने वाली पुष्पा बाई प्रजापत बताती है- "कुछ खेती में काम और मटके निर्माण कर बेचने से परिवार का गुजर बसर करते रहे. मिशन के अधिकारियों की मदद से हमने गणेश स्वयं सहायता समूह बनाया. SHG को RF (Revolving Fund) से शुरू में 5 हज़ार रुपए मिले. धीरे-धीरे अन्य योजनाओं का लाभ मिला. हमने मूर्ति बनाने की ट्रेनिंग के साथ इससे आय बढ़ाने के लिए SRLMके अधिकारियों ने मार्केटिंग भी सिखाई. मैं आसपास के अन्य गांव और नगरों में त्यौहारों पर मूर्ति उपलब्ध कराने लगी. मेरी कमाई 10 हज़ार रुपए महीने तक होने लगी.
काम और मेहनत देखते हुए पुष्पा के self help group को Village Organizationसे जोड़ा और फिर CLF के हरियाली आजीविका संकुल स्तरीय संगठन से जोड़ दिया.
मिटटी की मूर्तियों से पर्यावरण का संदेश
इस SHG द्वारा अधिकांश मूर्तियों का निर्माण मिट्टी से किया जा रहा है. ग्रामीण आजीविका मिशन की DM (Skill) छाया भार्गव कहती हैं -"करंज गांव की पुष्पा बाई को पैतृक काम में ही हमने हौसला दिया और निपुण बनाया. मटके निर्माण के अलावा उनको कई तरह की मूर्तियों के निर्माण सीखा कर मार्केटिंग मेथड के लिए काउंसलिंग की. खास बात यह समूह मूर्ति निर्माण के लिए उपयोग में मिट्टी का उपयोग करता है जिससे पर्यावरण का अलग से संदेश भी समाज में पहुंच रहा. "
/filters:format(webp)/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/18/img_20260318_124945-2026-03-18-12-51-28.jpg)
पुष्पा बाई अपने पति ईश्वर सिंह के साथ इंदौर सहित कई जगह से रॉ मटेरियल ला रही है. हर साइज़ की मूर्तियों को बनाने के साथ त्यौहार अनुसार भगवान गणेश, माता की मूर्तियों का यह निर्माण किया जा रहा.
State Rural Livelihood Mission Ujjainके DPM Amit Brijvani कहते हैं -"करंज पंचायत का यह shg सफल हुआ. अपनी मेहनत और मिशन के प्रोत्साहन से आर्थिक बदलाव देखने को मिला. शासन की योजनाओं अंतर्गत लोन सुविधाएं दिलवाई गई. "
/ravivar-vichar/media/agency_attachments/lhDU3qiZpcQyHuaSkw5z.png)
Follow Us