सेहत के साथ उल्लास: महिलाएं बना रहीं होली के हर्बल रंग

सेहत के साथ इस बार रंगों का उल्लास भी नज़र आएगा. महिलाओं के समूह ने हर्बल कलर्स तैयार किए. बदरंग होली से बचाने के लिए ये प्रयास सार्थक नज़र आ रहा.

New Update
Holi ke Herbal Rang

हर्बल रंग तैयार करती हुईं समूह की सदस्य -Image :Ravivar Photograph: (हर्बल रंग तैयार करती हुईं समूह की सदस्य -Image :Ravivar)

इंदौर ज़िले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली के उत्साह को और खुशनुमा बनाने के लिए प्राकृतिक रंगों को तैयार कर मिसाल कायम की. जिला पंचायत और ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल पर इस सनावदिया गांव के करम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ये अनूठा काम किया.        

हाट बाजार में ‘होली के रंग आजीविका के संग’ महोत्सव'

हर्बल कलर्स को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत और जिला प्रशासन ने ग्रामीण हाट बाज़ार में  समूह की सदस्यों को अपने प्रोडक्ट्स रखने की सुविधा दी. इससे उत्साहित होकर करम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सीमा यादव कहती है -"मुझे बहुत ख़ुशी है कि होली जैसे सौहार्द त्यौहार में हर्बल रंग तैयार करने का मौका मिला. हमने जंगल से पलाश के फूल एकत्रित कर पालक और चुकंदर जैसे उत्पाद से उन्हें रंग-बिरंगा बनाया. हम होली के पहले इंदौर के ग्रामीण हाट बाज़ार परिसर में ये रंग उपलब्ध करवाएंगे."

Holi ke Hebal Rang-1 (1)
समूह द्वारा तैयार हर्बल कलर के पैकेट -Image :Ravivar Photograph: 

इस समूह में प्रियंका प्रजापत,नीतू यादव, उषा यादव आदि सदस्यों ने मिलकर यह रंग तैयार किए.
समूह की प्रियंका कहती है -"रंगों को सुरक्षित बनाने के लिए हमने अखरोट जैसे पॉवडर का उपयोग किया."
SHG की ब्लॉक मैनेजर माधवी तेजवानी ने बताया -"समूह द्वारा हर्बल रंग बनाए,इसी से हाट बाज़ार में 'होली के रंग आजीविका के संग महोत्सव' की झलक दिखाई देगी.

आर्थिक मजबूती के साथ जगाई सामाजिक चेतना 

हर्बल कलर्स बनाने और लोगों को उपलब्ध करवाने में जहां समूह को आर्थिक मजबूती मिलेगी वहीं समूह सदस्य सामाजिक चेतना भी जगा रहीं हैं.

IMG-20260224-WA0020
पलाश के फूल 

ग्रामीण आजीविका मिशन, इंदौर के डीपीएम हिमांशु शुक्ला कहते हैं - "समूह सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. ज़िले में समूह सदस्य बैंक सखी और मसाला उद्योग जैसे काम कर स्वावलंबी बन चुकीं हैं. इस समूह से अध्यक्ष सहित कई लखपति दीदी की श्रेणी में है. होली के लिए Herbal Clouros बना कर अतिरिक्त आय कर सकेंगी. ये हाट बाज़ार में 28 फरवरी और 1 मार्च ये स्टॉल्स लगाए जाएंगे.इसमें अन्य प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध होंगे.

WhatsApp Image
सिद्धार्थ जैन, IAS, CEO जिला पंचायत इंदौर

" इंदौर ज़िले में SHG की सदस्यों ने हर्बल कलर्स तैयार किया. होली और रंग पंचमी के उत्सव पर इन रंगों का उपयोग करने के लिए आव्हान किया गया. हाट बाज़ार में स्टॉल्स उपलब्ध कराए जाएंगे. प्रसन्नता है कि लोगों में जागरूकता आ रही है.समूह सदस्यों को लगातार जिला  प्रशासन द्वारा भी प्रोत्साहित किया जा रहा है."

- सिद्धार्थ जैन, IAS, CEO जिला पंचायत, इंदौर                    

CEO Herbal Clouros ग्रामीण हाट बाज़ार SHG ग्रामीण आजीविका मिशन