आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री

आदिवासी ज़िले में आधुनिक सब्जी मंडी खोली जाएगी.इस सौगात से इलाके की कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. इसका असर आदिवासी समाज की जीवनशैली पर सकारात्मक पड़ेगा.

New Update
Bhagoriya (1)

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव Image: Ravivar

"मध्य प्रदेश के ट्राइबल ज़िले बड़वानी को बड़ी सौगात मिलेगी. जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा अधिक है. इसके विस्तार के लिए कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के साथ आधुनिक सब्जी मंडी की स्थापना की जाएगी. प्राकृतिक खेती को भी किसान उत्साहपूर्वक अपना रहे हैं, जिसके कारण जिले के फल एवं सब्जियों की मांग देश-विदेश में बनी हुई है. अब लक्ष्य है कि फसल को खेत से कारखाने तक पहुंचाया जाए और फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जाए." यह बात मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही. प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट में कई निर्णय भी लिए गए.

27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य से होगा विकास  

इस बैठक में ही 27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए. जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए पानसेमल एवं वरला माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई.साथ ही खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा. 

abhyuday (3)
आयोजित प्रदर्शनी में उत्पाद देखते हुए डॉ.मोहन यादव Image: PRO 

प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिये 25 किसानों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा. बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 50 एकड़ क्षेत्र में आदर्श बीज उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा.

भगौरिया: प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व 

इस दौर में ज़िले के जुलवानिया में आयोजित भगौरिया हाट में भी सीएम डॉ.यादव पहुंचे. CM Dr.Yadav ने कहा-  "भगोरिया केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व है.पर्व में महिला और पुरुष समान रूप से कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते हैं और पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरते हैं. ताड़ी जैसे पारंपरिक पेय का आनंद भी इस उत्सव का हिस्सा है. जनजातीय संस्कृति की अपनी विशिष्ट पहचान और महत्व है. इसी परंपरा को संरक्षित करने के लिये राज्य सरकार ने इस पर्व को राजकीय पर्व का दर्जा देकर इसकी गरिमा को और बढ़ाया. 
हाट में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद गजेन्द्र पटेल, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकीआदि मौजूद थे.  

बड़वानी डॉ.मोहन यादव भगौरिया हाट प्राकृतिक खेती