/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/05/khargon-nrlm-2026-03-05-16-42-28.jpg)
स्वदेशी सामान के साथ समूह सदस्यों से चर्चा करते हुए सांसद पटेल और कलेक्टर भव्या मित्तल -Image :Ravivar
मध्य प्रदेश के खरगोन मुख्यालय पर स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार स्वदेशी आइटम्स के स्टॉल्स लगाए गए. इन सामग्री में तीज त्यौहार की रौनक दिखाई दी. साथ ही हेल्थ से जुड़े ऑर्गेनिक आइटम्स उपलब्ध कराकर SHG की सदस्यों ने अतिथियों का ध्यान अपनी और खींचा. इस मौके पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल खासतौर पर मौजूद रहे. साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष अनु बाई तंवर,नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित कलेक्टर भव्या मित्तल, सीईओ जिला पंचायत भी मौजूद थे.
20 से अधिक महिलाओं को दिया रोजगार
खरगोन के कलेक्टर परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में कई तरह के स्टॉल्स लगाए गए.
गोगावां ब्लॉक अंतर्गत ठिबगांव के राजलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेखा सावल्दे कहती है-"मुझे इस प्रदर्शनी में शामिल होने का मौका मिला.मुझे ख़ुशी है कि अपने समूह के कामों के माध्यम से 20 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दे सकी.इस बार हम गणगौर माता के लिए साज श्रृंगार की सामग्री तैयार की. इसके अलावा समूह कई तरह के ड्रेस मटेरियल भी तैयार करता है."
/filters:format(webp)/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/05/khargon-1-2-2026-03-05-16-46-11.jpeg)
इस मौके पर अन्य समूह ने भी अतिथियों को अपने प्रोडक्ट्स से अवगत करवाया.
भीकनगांव ब्लॉक के बमनाला से आए नर्मदा मैया सेल्फ हेल्प ग्रुप की अध्यक्ष ममता सावनेर कहती हैं-"हमारे स्वदेशी प्रोडक्ट्स को सभी ने सराहा. हमने ऑर्गेनिक शहद से लगाकर पापड़ और कई तरह की चटनियां और हैंडमेड चूड़ियां भी शामिल की."
प्रदर्शनी को लेकर यंग प्रोफेशनल सावन पाटीदार बताते हैं- "इस प्रदर्शनी में 10 से ज्यादा स्टॉल्स सजाए गए थे.इसमें तीज- त्यौहार को ध्यान में रखते हुए समूह सामान तैयार कर के लाए.हर्बल कलर्स से लगाकर खाद्य सामग्री शामिल की."
स्वावलंबी होने से समाज में मिला सम्मान और स्वाभिमान: सांसद पटेल
निमाड़ आदिवासी क्षेत्र में महिलाओं ने साबित कर दिया कि अवसर मिले तो वे स्वावलंबी हो सकती हैं. इसी से समाज में सम्मान और स्वाभिमान मिला.मुझे ख़ुशी है कि SHG की सदस्यों ने बेहतर प्रोडक्ट्स तैयार किए. सरकार self help group को हर संभव मदद कर रही है. यह बात खरगोन बड़वानी क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल (Gajendra Singh Patel) ने कही.
पटेल ने इस अवसर पर स्टॉल्स पर मौजूद समूह सदस्यों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया.
/filters:format(webp)/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/05/img-20260305-wa0019-2026-03-05-16-51-00.jpg)
SRLM के DPM रमाकांत पाटीदार कहते हैं- "स्वदेशी सामान तैयार करके समूह सदस्य ने बढ़-चढ़ कर प्रदर्शनी में हिस्सा लिया.हम लगातार हर समूह को प्रोत्साहित कर रहे. हमारे अतिथियों ने भी सराहा."
कलेक्टर भव्या मित्तल (Bhavya Mittal) ने कहा -"मुझे ख़ुशी है कि ज़िले की महिलाएं बहुत मेहनती हैं. SHG की महिलाओं ने बड़ी संख्या में अलग-अलग क्षेत्र में काम कर स्वदेशी प्रोडक्ट्स तैयार किए.खासकर महेश्वरी साड़ी निर्माण से लगाकर अन्य सामग्री भी बना रहीं हैं.हमारा प्रयास है समूह सदयों को समय समय पर नए कार्य की ट्रेनिंग सुविधा दी जाए." इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
/ravivar-vichar/media/agency_attachments/lhDU3qiZpcQyHuaSkw5z.png)
Follow Us