/ravivar-vichar/media/media_files/2026/02/21/sakhi-auto-service-bengaluru-2026-02-21-16-37-07.png)
Bengaluru Sakhi Auto Service women drivers for female passengers Photograph: (image credit - TheHindu)
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए 'सखी ऑटो' सेवा शुरू की गई . इस पहल को खास तौर पर महिला यात्रियों के लिए तैयार किया गया, जिसमे ड्राइवर भी महिलाएं ही रखी गई थी. अक्सर देखा गया था की कैब या ऑटो बुक करते समय कई महिलाओं को असुरक्षा या असहजता महसूस होती थी, खासकर तब जब उन्हें देर रात ऑटो यात्रा करनी पड़ती थी. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह प्लेटफार्म लॉन्च किया गया, ताकि महिलाओं को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प मिल सक.
सखी ऑटो सर्विस क्या है?
'सखी ऑटो' को एक महिला-केंद्रित राइडिंग प्लेटफार्म के रूप में शुरू किया गय, जिसका संचालन मॉडल ola और uber जैसी सेवाओं से मिलता -जुलता बताया गया है. हालाँकि इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें केवल महिला ड्राइवर ने ही राइड दी और यात्री भी महिलाएं ही रही. जनवरी 2026 में ट्रायल रन किया गया था, जिसमे एक सप्ताह के भीतर करीब 17 ट्रिप पूरी होने की जानकारी सामने आयी थी.
आइडिया कैसे आया?
इस प्लेटफार्म की फाउंडर कृष्णावी पारेख के व्यक्तिगत अनुभवों से इस सेवा का विचार सामने आया. उन्होंने बताया था की पढाई और नौकरी के दौरान यात्रा करते समय कई बार उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ था. खासकर अनजान पुरुष ड्राइवर के साथ सफर करने में असहजता रहती थी. देर रात यात्रा के दौरान यदि ड्राइवर तय पिकअप पॉइंट बदलने को कहते थे , तो जोखिम का एहसास और बढ़ जाता था. इन अनुभवों ने उन्हें महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित परिवहन विकल्प तैयार करने के लिए प्रेरित किया.
महिलाओं को मिलेगी राहत
शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा लंबे समय से एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा, विशेष रूप से तब जब उन्हें अकेले यात्रा करनी पड़ती है. ‘सखी ऑटो’ जैसी सेवाओं को महिलाओं को सुरक्षित विकल्प देने की दिशा में सकारात्मक पहल माना गया. इससे जुड़ने वाली महिला ड्राइवरों को सीधे आय का लाभ मिलने की बात भी सामने आई, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना जताई गई है.
सखी राइडिंग का खर्च कितना है? कैसे बुक करें?
सेवा फिलहाल सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध है और मांग बढ़ने पर इसे 24 घंटे तक बढ़ाने की योजना है. किराया संरचना के अनुसार पहले दो किलोमीटर के लिए न्यूनतम 50 रुपये तय किया गया है और उसके बाद प्रति किलोमीटर 20 रुपये चार्ज किया जाएगा. फिलहाल प्लेटफॉर्म सर्ज प्राइसिंग मॉडल लागू नहीं कर रहा है, जिससे किराया स्थिर रहने की संभावना है. राइड बुक करने के लिए यूजर्स ride.sakhimen.in वेब ऐप पर जा सकते हैं या WhatsApp नंबर 63619 33364 पर संपर्क कर सकते हैं.
कौन होंगी ड्राइवर?
सखी का मोबाइल ऐप अभी विकास के चरण में है, इसलिए वर्तमान में सेवा वेब ऐप और WhatsApp के माध्यम से संचालित हो रही है. इस प्लेटफॉर्म से 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 50 महिला ड्राइवर जुड़ी हैं, जिन्हें पहले से ड्राइविंग का अनुभव है. शुरुआती चरण में कमाई का पूरा हिस्सा ड्राइवरों को दिया जा रहा है, हालांकि भविष्य में प्लेटफॉर्म कमीशन मॉडल अपनाने की संभावना है. प्लेटफॉर्म आने वाले समय में ट्रांस महिला ड्राइवरों को भी शामिल करने पर विचार कर रहा है, जिससे समावेशिता को बढ़ावा मिल सके.
/ravivar-vichar/media/agency_attachments/lhDU3qiZpcQyHuaSkw5z.png)
Follow Us