/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/02/abhyuday-2-2026-03-02-15-52-07.jpeg)
बड़वानी ज़िले में आयोजित कैबिनेट मीटिंग के साथ प्रदर्शनी में किसान से चर्चा करते सीएम डॉ.यादव Image: PRO
मप्र देश का फ़ूड बास्केट है. हमारा लक्ष्य किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले और यही कारण राज्य सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है. यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही. बड़वानी जिला अंतर्गत नागलवाड़ी मुख्यालय पर आयोजित पहली कृषि बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण रही.
इस मौके पर उन्होंने सतपुड़ा की पहाडी पर विराजित लोक देवता भीलट देवता के दर्शन किए. बैठक में डॉ.यादव ने कहा-" फसल की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए भावांतर योजना में अब सरसों को भी शामिल किया जा रहा है. उड़द प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अब किसानों को उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा."
फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
कैबिनेट मीटिंग से पहले निमाड़ क्षेत्र के खेतों और बाड़ियों में उपजने वाली फसलों की प्रदर्शनी का सीएम यादव सहित अन्य मंत्रियों ने अवलोकन किया. खासकर सीएम डॉ.यादव ने मिर्ची सहित खास उत्पाद से जुड़े किसानों से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया.
कृषि कैबिनेट जाधरित मीटिंग होने के कारण जिला प्रशासन और कृषि कार्यों से जुड़े विभागों ने प्रदर्शनी में अलग-अलग थीम पर अपने प्रोडक्ट्स प्रस्तुत किए.
/filters:format(webp)/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/02/abhyuday-1-2026-03-02-15-54-33.jpeg)
खासकर इनमें प्राकृतिक खेती और उनके मॉडल, वोकल फ़ॉर लोकल, केले का विकास मॉडल, डॉलर चना संपूर्ण मूल्य श्रृंखला, बड़वानी मिर्च प्लास्टर, तिल उभरती हुई विकासशील फसल, गन्ना उत्पादन से जुड़े मॉडल, मिशन सिकलसेल उन्मूलन कार्यक्रम और अन्य नवाचार वन्य ग्राम समृद्धि अभियान थीम पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई. बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने इस प्रदर्शनी और अन्य मुद्दों पर अपना प्रजेंटेशन भी दिया.
उल्लेखनीय है कि आदिवासी लोक संस्कृति का पर्व भगौरिया हाट इस समय चरम पर है. और इस बैठक की जगह इस इलाके में रखना ख़ास माना जा रहा है.
/ravivar-vichar/media/agency_attachments/lhDU3qiZpcQyHuaSkw5z.png)
Follow Us